अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

मध्यप्रदेश के तीर्थ यात्रियों के लिए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आई.आर.सी.टी.सी.) द्वारा भारत गौरव पर्यटक ट्रेन “दक्षिण दर्शन यात्रा” का संचालन किया जा रहा है। यह ट्रेन दिनांक 16 दिसंबर 2024 को इंदौर से रवाना होगी, और इंदौर, देवास, उज्जैन, शुजालपुर, सीहोर, संत हिरदाराम नगर, रानी कमलापति, इटारसी, बैतूल, एवं नागपुर स्टेशनों पर रुकते हुए यात्रियों को सवार करने का अवसर देगी।
9 रातें और 10 दिनों की इस विशेष यात्रा में श्रद्धालुओं को तिरुपति, रामेश्वरम, मदुरई, कन्याकुमारी, एवं त्रिवेंद्रम जैसे दक्षिण भारत के प्रमुख धार्मिक और दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा।आई.आर.सी.टी.सी. की यह सर्व-समावेशी यात्रा पैकेज भारत गौरव ट्रेन के विशेष एलएचबी रेक में आरामदायक यात्रा, ऑन-बोर्ड और ऑफ-बोर्ड भोजन, सड़क परिवहन, गुणवत्ता-युक्त बसों में दर्शनीय स्थलों की यात्रा, यात्रा कार्यक्रम के अनुसार आवास की व्यवस्था, टूर एस्कॉर्ट्स, यात्रा बीमा, ऑन-बोर्ड सुरक्षा और हाउसकीपिंग जैसी सेवाओं के साथ उपलब्ध है।

आई.आर.सी.टी.सी. की यह सर्व-समावेशी यात्रा पैकेज भारत गौरव ट्रेन के विशेष एलएचबी रेक में आरामदायक यात्रा, ऑन-बोर्ड और ऑफ-बोर्ड भोजन, सड़क परिवहन, गुणवत्ता-युक्त बसों में दर्शनीय स्थलों की यात्रा, यात्रा कार्यक्रम के अनुसार आवास की व्यवस्था, टूर एस्कॉर्ट्स, यात्रा बीमा, ऑन-बोर्ड सुरक्षा और हाउसकीपिंग जैसी सेवाओं के साथ उपलब्ध है।
इस यात्रा की बुकिंग के इच्छुक यात्री आई.आर.सी.टी.सी. की वेबसाइट www.irctctourism.com पर ऑनलाइन या अधिकृत एजेंट के माध्यम से करा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए यात्री आई.आर.सी.टी.सी. के भोपाल, जबलपुर, एवं इंदौर रेलवे स्टेशन कार्यालय में भी संपर्क कर सकते हैं।
