थाने के समाधान दिवस में पहुंचे 9 फरियादी | New India Times

मुकेश कुमार रावत, पीपीगंज/गोरखपुर (यूपी), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241026-WA0158.mp4

गोरखपुर जनपद के खजनी थाना पर अक्टूबर माह के अंतिम समाधान दिवस की अध्यक्षता कर रहे खजनी तहसील के तहसीलदार कृष्ण गोपाल त्रिपाठी एवं नायब तहसीलदार राम सूरज प्रसाद और थाना दिवस प्रभारी थानाध्यक्ष सदानंद सिन्हा के समक्ष कुल 9 फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पेश हुए जिनमें एक गांव की महिला के भूमि विवाद के मामले को मौके पर सुलझा दिया गया।
इस दौरान दो मामले पुलिस विभाग से संबंधित पाया गया शेष सभी 7 मामलों के समाधान हेतु निर्देशित किया गया।

इस दौरान थानाध्यक्ष सदानंद सिन्हा और नायब तहसीलदार राम सूरज प्रसाद ने ग्राम सभा सरयां में कल चलने वाले रामलीला कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। थाना परिसर में थाना दिवस पर में मौके पर खजनी के कानूनगो, हलका लेखपाल, दोनों चौकी इंचार्ज एवं एस एस आई बलीराम पांण्डेय सहित थाने के एसआई तथा पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version