जनाधार बढ़ाने के लिए राष्ट्रवादी पार्टी लेगी दिंडी यात्रा का आधार,  1 दिसंबर से यवतमाल से निकलेगी दिंडी यात्रा | New India Times

मकसूद अली, यवतमाल (महाराष्ट्र), NIT; ​जनाधार बढ़ाने के लिए राष्ट्रवादी पार्टी लेगी दिंडी यात्रा का आधार,  1 दिसंबर से यवतमाल से निकलेगी दिंडी यात्रा | New India Timesशीतकालीन अधिवेशन के पहले ही दिन सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस दल संयुक्त मोर्चा निकालने जा रहे है। इस मोर्चे की कमान खुद एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार के हाथों में होगी। नागपुर में विधानभवन पर निकाले जाने वाले इस मोर्चे से पहले दोनों दल दिंडी यात्रा भी निकलेंगे। कांग्रेस जहाँ वर्धा से तो राष्ट्रवादी यवतमाल से अपनी दिंडी यात्रा लेकर विधानभवन में कूच करेगी।​जनाधार बढ़ाने के लिए राष्ट्रवादी पार्टी लेगी दिंडी यात्रा का आधार,  1 दिसंबर से यवतमाल से निकलेगी दिंडी यात्रा | New India Timesराष्ट्रवादी के नजरिये से यह आंदोलन एक तरह से विदर्भ में अपनी शक्ति की आत्मसम्मान का भी होगा। कभी विदर्भ में मजबूत स्थिति रखने वाले दल वर्त्तमान में राजनीतिक रूप से हाशिएरपर चले गए हैं। जिस विदर्भ में वर्ष 2004 में 11, 2009 से 4 विधायक थे वहीं 2014 में यह संख्या महज एक पर सिमट गयी है। पार्टी को इस स्थिति से उबारने के लिए संगठन विस्तार का जिम्मा खुद शरद पावर ने हाथों में लिया है। इसलिए पार्टी इस आंदोलन को सफल बनाने के लिए जी जान से जुट गयी है।​जनाधार बढ़ाने के लिए राष्ट्रवादी पार्टी लेगी दिंडी यात्रा का आधार,  1 दिसंबर से यवतमाल से निकलेगी दिंडी यात्रा | New India Timesएक दिसंबर से यवतमाल से निकल कर विदर्भ भ्रमण करने वाली राष्ट्रवादी की दिंडी का कार्यक्रम तय हो चुका है। अनिल देशमुख और संदीप बाजोरिया को इस यात्रा का समन्वयक बनाया गया है। अपनी दिंडी यात्रा के माध्यम से पार्टी विदर्भ भर में अपनी नीतियों का प्रचार प्रसार करेगी।

दो संसदीय सीट पर ज्यादा जोर 

राष्ट्रवादी पार्टी द्वारा विदर्भ की दो लोकसभा सीट यवतमाल-वाशिम और गढ़चिरोली में खास ध्यान दिया जा रहा है। इन  दोनों जिलों में पार्टी संगठनात्मक रूप से काफी मजबूत स्थिति में है। स्थानिक स्वराज्य संस्था और सहकार क्षेत्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं की पकड़ है। इसीलिए इन दोनों जिलों में खास ध्यान दिया जा रहा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version