रेप के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, पथराव में दारोगा सचिन कुमार व सिपाही गंभीर रूप से घायल | New India Times

मुकेश कुमार रावत, पीपीगंज/गोरखपुर (यूपी), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241024-WA0122.mp4
New India Times

गोरखपुर जिले के कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के गोपालगंज उर्फ हरनापुर गांव के टोला भरोहिया में बुधवार की देर शाम पुलिस टीम पर हमला कर दुष्कर्म के आरोपी को घरवालों ने भगा दिया। पथराव से प्रशिक्षु दरोगा सचिन कुमार (28), कास्टेबल अजीत कुमार (25) गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस वालों ने भागकर किसी तरह जान बचाई। दोनों घायलों को एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। देर रात एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने नर्सिंग होम पहुंचकर डॉक्टरों से उनका हाल जाना। दोनों की हालत गंभीर है, लेकिन खतरे से बाहर हैं। उधर, पुलिस ने आरोपित की मां कौशल्या देवी समेत तीन को गिरफ्तार कर लिया। तीनों पर पुलिस पर हमला करने का आरोप है। इस मामले में अलग से केस दर्ज किया जाएगा। गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।

रेप के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, पथराव में दारोगा सचिन कुमार व सिपाही गंभीर रूप से घायल | New India Times

कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के एक शख्स ने बेटी संग दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए गोपालगंज के राहुल निषाद पुत्र राजेश पर चार दिन पहले केस दर्ज कराया था। बुधवार की शाम दरोगा सचिन कुमार साथी कास्टेबलअजीत के साथ राहुल को गिरफ्तार करने उसके घर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि पुलिस राहुल को पकड़करथाने ला रही थी तभी उसके घरवालों ने पथराव कर दिया। सिर पर चोट लगने से दोनों पुलिसकर्मी घायल हो गए। हमले की सूचना पर पुलिस फोर्स गांव में पहुंची और घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल भेजा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version