अज्ञात पापी दरिंदे ने चार वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ किया दुष्कर्म | New India Times

अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

अज्ञात पापी दरिंदे ने चार वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ किया दुष्कर्म | New India Times

स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी लगभग चार वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ अज्ञात पापी दरिंदा दुष्कर्म कर फरार हो गया। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन किया। पीड़िता को चिकित्सा हेतु सदर अस्पताल भेजा गया। जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में अज्ञात पापी दरिंदा लगभग चार वर्षीय एक बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और फरार हो गया। इस पापी दरिंदे के दिमाग में कानून और पुलिस का बाल बराबर भय नहीं था।

बताया जाता है कि इस पापी दरिंदे ने मंगलवार की रात दो बजे के लगभग बच्ची को घर से उठाकर ले गया। परिजन बच्ची को बिस्तर पर न पाकर उसे तलाश करते घर से बाहर निकले तो उसे बाग में रोते बिलखते घायल अवस्था में पाए। उसे इटवा सीएचसी पर इलाज के लिए ले गए। प्राथमिक चिकित्सा के बाद उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया। इस हृदय विदारक घटना से क्षेत्रीय लोगों में काफी रोष व्याप्त है। दोषी को जल्द पकड़ने और कड़ी सजा दिलाए जाने की लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है।

घटना के सम्बंध में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर ने अपने वीडियो बाइट में बताया कि घटना की सूचना पाकर तत्तकाल पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन किया। पीड़िता को चिकित्सकीय सहायता हेतु सदर अस्पताल भेजा गया है। मौके पर शान्ति व्यस्था बनी है। पीड़िता की हालत स्थित बतायी जा रही है। घटना के अनावरण के लिए दो टीमें गठित की गयी है। जल्द ही घटना का अनावरण किया जाएगा।

By nit

Exit mobile version