राजधानियों का विकास दिल्ली एनसीआर की तर्ज पर हो, देश भर की तमाम राजधानियों के लिए अलग से बनाया जाए स्टेट कैपिटल मॉडल: सांसद आलोक शर्मा | New India Times

जमशेद आलम, ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:

राजधानियों का विकास दिल्ली एनसीआर की तर्ज पर हो, देश भर की तमाम राजधानियों के लिए अलग से बनाया जाए स्टेट कैपिटल मॉडल: सांसद आलोक शर्मा | New India Times

राजधानियों का विकास दिल्ली एनसीआर की तर्ज पर हो, सांसद आलोक शर्मा के इस प्रस्ताव पर कमेटी सहमत हो गई है।‌ सांसद आलोक शर्मा ने दिल्ली में आयोजित बैठक में महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने मांग की कि देश भर की तमाम राजधानियों के लिए अलग से स्टेट कैपिटल मॉडल बनाया जाए। उन्होंने कहा कि राजधानी भोपाल सहित देशभर के अन्य राज्यों में भी स्टेट कैपिटल माडल लागू हो जिससे शहरों के विकास को नई दिशा मिलेगी।

राजधानियों का विकास दिल्ली एनसीआर की तर्ज पर हो, देश भर की तमाम राजधानियों के लिए अलग से बनाया जाए स्टेट कैपिटल मॉडल: सांसद आलोक शर्मा | New India Times

बुधवार को नई दिल्ली के संसद भवन परिसर स्थित संसदीय शोध में आवासन एवं शहरी मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक समिति के चेयरमैन, सांसद एम श्री निवासुलु रेड्डी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक के दौरान भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने प्रस्ताव रखा कि जिस प्रकार दिल्ली का विकास राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के रूप में किया गया है उसी तर्ज पर प्रदेशों की राजधानियों के विकास की भी पृथक योजना बनाकर डेवलपमेंट प्लान बनना चाहिए। सांसद शर्मा ने कहा कि प्रदेश की राजधानियों का स्वरूप अलग है। जनसंख्या और भौगोलिक स्थितियां भी अलग हैं। जबकि जिला, नगर और कस्बों की स्थितियां अलग होती हैं। इसलिए राजधानियों के विकास की अलग योजना बने और इनका स्टेट कैपिटल क्षेत्र।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version