रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

केशव इंटरनेशनल स्कूल में एक विशेष आत्मरक्षा संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें 300 बालिकाओं को आत्मरक्षा के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. गायत्री परिहार, वसुधा विकास संस्थान की डायरेक्टर, और श्रीमती जयोत्री संयुक्त राष्ट्र वूमेन, भोपाल से शामिल हुई।

कार्यक्रम के दौरान खेल शिक्षक दिनेश खराड़ी ने छात्राओं को कराटे के प्रदर्शन के लिए तैयार किया। इस दौरान गुंजन गेहलोर और हंसीका पंवार ने कराटे का शानदार प्रदर्शन प्रस्तुत किया, जिससे सभी प्रभावित हुए।
मुख्य अतिथि श्रीमती जयोत्री ने कहा, बालिकाओं को अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक होना चाहिए और आत्मरक्षा के ऐसे कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। यह भविष्य में उनकी सुरक्षा और आत्मविश्वास के लिए महत्वपूर्ण है।
डॉ. गायत्री परिहार ने अपने संबोधन में कहा, आत्मरक्षा अपने आस पास उपलब्ध चीजों जैसे कलम, दुपट्टा आदि से भी किया जा सकता है।
विद्यालय की प्राचार्य शालू जैन ने इस अवसर पर अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए बताया हमारा विद्यालय बालिकाओं को केवल शिक्षा नहीं देता, बल्कि उनके समग्र विकास पर भी ध्यान देता है।
कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका प्रियंका चौहान द्वारा किया गया। इस आयोजन में उपप्राचार्य जितेंद्र खतेड़ीया, खेल प्रशिक्षक ललित मेड़ा एवं मार्कुस डामोर का विशेष योगदान रहा। विद्यालय संचालक श्री ओम शर्मा, मयंक रूनवाल एवं अथर्व शर्मा ने सफल कार्यक्रम की बधाई दी।
