शमसुद्दोहा, ब्यूरो चीफ, गोरखपुर (यूपी), NIT:

अटेवा पुरानी पेंशन बचाओ मंच ने किया बैठक | New India Times

अटेवा पुरानी पेंशन बचाओ मंच जिला कार्यकारिणी गोरखपुर की एक बैठक गोरखपुर विश्वविद्यालय के सामने पंत पार्क में हुई। इस बैठक में विभिन्न विभागों के कर्मचारी शिक्षक उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुनील कुमार दूबे ने किया। संचालन जिला कोषाध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद ने किया। सुनील कुमार दूबे ने अपने संबोधन में कहा कि आक्रोश मार्च की सफलता के लिए आप सभी शिक्षक कर्मचारियों को बहुत-बहुत बधाई दिया और कहा की आने वाली समय में हम सभी शिक्षक कर्मचारियों के एकजुटता का परिणाम होगा कि वह दिन दूर नहीं हम सब की पुरानी पेंशन जल्द ही बहाल होगी।

इस बैठक में मुख्य रूप से सदस्यता को लेकर भी चर्चा हुई। आने वाले समय में जल्द ही  लखनऊ में एक विशाल आंदोलन, धरना प्रदर्शन किया जाएगा इस पर भी चर्चा हुई एवं  ब्लाक इकाई के गठन को लेकर भी चर्चा किया गया। इस बैठक में सुनील दूबे, संतोष  पाठक, दिलीप गुप्ता, पंचायती राज विभाग के मीडिया प्रभारी राजकुमार, शिक्षक संघ से अर्जुन गुप्ता वरुण दूबे, विरेन्द्र प्रसाद, इश्तियाक अहमद, धनेश सिंह, अखंड प्रताप मिश्र, सत्यप्रकाश भारती उपस्थित रहे।

Leave a comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.