खजनी थाना अन्तर्गत कटघर से लापता 11 वर्षीय अनमोल सिंह को खजनी पुलिस ने 6 घंटे के अंदर तलाश कर परिजन को सौंपा | New India Times

मुकेश कुमार रावत, पीपीगंज/गोरखपुर (यूपी), NIT:

खजनी थाना अन्तर्गत कटघर से लापता 11 वर्षीय अनमोल सिंह को खजनी पुलिस ने 6 घंटे के अंदर तलाश कर परिजन को सौंपा | New India Times

गोरखपुर जनपद के खजनी थाना अंतर्गत कटघर से लापता 11 वर्षीय अनमोल सिंह को खजनी पुलिस ने तलाश कर परिजनो चिंता खत्म की।
थाना क्षेत्र के खजनी तहसील में 11 वर्षीय अनमोल सिंह के लापता होने की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, अनमोल सिंह, जो राकेश सिंह का बेटा है, शनिवार सुबह घर से गुस्से में निकल गया और अब तक वापस नहीं लौटा तो परिवार ने खजनी थाना में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया मुकदमा नंबर402/24 धारा नंबर 137( 2)और पुलिस उसकी तलाश में जुट गई।

परिजनों में चिंता का माहौल बना हुआ था।
अनमोल के पिता राकेश सिंह ने बताया कि अनमोल किसी बात से नाराज होकर बिना कुछ बताए घर से निकल गया। जब वह कुछ समय बाद भी वापस नहीं लौटा, तो परिवार ने उसकी खोजबीन शुरू की। काफी प्रयास के बावजूद जब उसका कोई पता नहीं चला, तब परिवार ने खजनी थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस की अपील थाना खजनी पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अनमोल की तलाश शुरू कर दी है और लोगों से अपील की है कि यदि किसी को भी अनमोल सिंह दिखाई दे, तो तुरंत थाना खजनी को सूचित करें। वहीं थानाध्यक्ष सदानंद सिन्हा ने तत्परता दिखाते हुए बच्चे को महज 6 घंटे के अंदर खोज निकाला। वहीं थानाध्यक्ष सदानंद सिन्हा ने परिवार को सूचना देकर थाने पर बुलाया और अनमोल सिंह की मां नंन्दीता सिंह को 11 वर्षीय अनमोल सिंह को सौंप दिया गया। वहीं बच्चे की खोजबीन करने वालों में थानाध्यक्ष सदानन्द सिन्हा, उ0नि0 राजेश कुमार सिंह, कास्टेबल बृजेश यादव, कास्टेबल अशोक चौधरी सामिल रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version