अब्दुल वाहिद काकर, ब्यूरो चीफ, धुले (महाराष्ट्र), NIT:

एलसीबी पुलिस ने पानी की मोटर चोरी करने वाले गिरोह के दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान राज भावडू कोली (20) और राहुल संजय भील (20) के रूप में हुई है, जो रामी, तालुका शिंदखेडा के निवासी हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से 68 हजार रुपये कीमत की पांच पानी की मोटर बरामद की है।
यह कार्रवाई प्रियदर्शन काशीनाथ बागले की शिकायत पर की गई थी, जिनकी ब्राह्मणे क्षेत्र में स्थित खेत की इलेक्ट्रिक मोटर चोरी हो गई थी। पुलिस ने आरोपियों की पहचान करने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया और उनके पास से चोरी की गई पांच मोटरें बरामद कर लीं।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्रीकांत धीवरे, अपर पुलिस अधीक्षक किशोर काले के मार्गदर्शन में स्थानिक अपराध निरोधक शाखा पुलिस निरीक्षक श्रीराम पवार, अमित माळी, संजय पाटील, सचिन गोमसाळे, दिनेश परदेशी, चेतन बोरसे, विनायक खैरनार, हर्षल चौधरी ने किया है।
