विक्रम राणा को घटना स्थल पर ले जाकर कराया गया सीन रिक्रियेशन | New India Times

पवन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241020-WA0121.mp4
New India Times

मुरार पुलिस ने गैंगस्टर विक्रम राणा को भरतपुर (राजस्थान) से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर ग्वालियर में एक दिन के रिमांड पर लिया। आरोपी को ऋषि गालव स्कूल के पास, लालटिपारा, मुरार में 21 अगस्त 2024 को हुई फायरिंग की घटना के सीन रिक्रियेशन के लिए घटना स्थल पर ले जाया गया। इस फायरिंग में नीरज राणा घायल हुआ था।

विक्रम राणा को भरतपुर में आर्म्स एक्ट के तहत पहले गिरफ्तार किया गया था और मुरार पुलिस ने उसे कई अन्य अपराधों के संबंध में पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया है। विक्रम राणा के खिलाफ ग्वालियर जिले के विभिन्न थानों में दर्जनों गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस रिमांड के दौरान, कई महत्वपूर्ण जानकारियाँ मिलने की उम्मीद है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version