अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

23 एवं 24 अक्टूबर को द्वारका धाम गुजरात में होने वाले अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के राष्ट्रीय अधिवेशन में भाग लेने माथुर चतुर्वेद परिषद का दल कल होगा रवाना। श्री माथुर चतुर्वेदी परिषद के महामंत्री राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि माथुर चतुर्वेद परिषद के मुख्य संरक्षक एवं अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के मुख्य संरक्षक महेश जी पाठक के नेतृत्व में आज रेलवे एवं हवाई यात्रा द्वारा जाएगा और वहां सम्मिलित होकर तीर्थ पुरोहितों की समस्या में अपनी भागीदारी करेंगे।
इस प्रतिनिधिमंडल में परिषद के संरक्षक श्री गिरधारी लाल पाठक, महामंत्री राकेश तिवारी एडवोकेट, पूर्व उपाध्यक्ष संजय चतुर्वेदी एल्पाइन, कोषाध्यक्ष कमल चतुर्वेदी, निरीक्षक प्रवीन चतुर्वेदी, मुकेश स्वामी के अलावा अन्य सभी अपने-अपने हिसाब से शामिल होंगे और मथुरा की समस्याओं को वहां अधिवेशन में अपने अनुसार से प्रस्तुत करेंगे।
