कंपोजिट विधालय जंगल विहुली के मैदान में ब्लाक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ | New India Times

मुकेश कुमार रावत, पीपीगंज/गोरखपुर (यूपी), NIT:

कंपोजिट विधालय जंगल विहुली के मैदान में ब्लाक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ | New India Times

गोरखपुर जनपद के विकास खंड भरोहिया के कंपोजिट विधालय जंगल विहुली  के मैदान में ब्लाक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार को हुआ। इस मौके पर ब्लॉक संयोजक/अध्यक्ष डॉक्टर गोविंद राय के मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण  तथा दीप प्रज्वलन से शुरू हुआ। तथा सरस्वती बंदना किया गया। बाल क्रीड़ा शपथ  श्रीमती नीलम अग्रहरि  ने दिलाई तथा मार्च पास्ट किया गया। रमवापुर के बच्चों  ने डम्बल पिटी किए।फरदहनी के बच्चों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी भरोहिया नीलम के द्वारा हरी झंडी दिखाकर खेल का शुभारंभ किया गया।

कंपोजिट विधालय जंगल विहुली के मैदान में ब्लाक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ | New India Times

इस मौके पर प्राथमिक विद्यालय के बच्चों का 50मीटर,100 मीटर तथा 200 दौड़ का आयोजन किया गया जिसमें प्रथम स्थान बालक वर्ग रोहित व समीर तथा बालिका वर्ग में रिया शर्मा ने स्थान प्राप्त किया है। तथा जूनियर स्तर पर 100 मीटर दौड़ व 200 दौड़ प्रथम स्थान के लिए सुजीत व रंजीत ने स्थान प्राप्त किया। वहीं बालिका वर्ग में रागिनी एवं अनामिका प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

प्राथमिक कबड्डी बालक वर्ग में संकुल सरहरी, बालिका वर्ग जंगल विहुली, जूनियर कबड्डी बालक वर्ग संकुल फरदहनी तथा बालिका वर्ग में संकुल तिघरा, प्राथमिक खो खो बालक वर्ग संकुल सरहरी व संकुल तिघरा ने स्थान बनाया है। इस मौके पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रमेंद्र कुमार सिंह बच्चों को पुरस्कृत करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों के अंदर शिक्षा के साथ साथ खेल कूद में भी आगे बढ़ने का मौका मिलता है।

इस मौके पर  खंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती नीलम ने  विजेता बच्चों तथा शिक्षकोंको शील्ड ,मेडल तथा प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया है।इस मौके पर सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाए उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version