मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर प्रत्येक बृहस्पतिवार को ग्राम पंचायतों में जन चौपाल का आयोजन किए जाने के निर्देश पर जनपद की 64 गावों में नोडल अधिकारियों द्वारा जन-चौपाल का आयोजन कर लोगों की समस्याओं को सुना गया। साथ ही ग्राम पंचायतों में किये गये विकास कार्यों का स्थलीय सत्यापन भी अधिकारियों द्वारा किया गया।
ग्रामों चौपाल का उद्देश्य है कि ग्रामीण क्षेत्रों मे पहुंच कर जनता कि शिकायतों एवं समस्याओं का गुणवत्तापरक समाधान किया जा सके। जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास, कानून एवं शांति व्यवस्था एवं जनकल्याण के दृष्टिगत विभिन्न कार्यक्रम एवं योजनाओं का संचालन किया जा रहा है।
सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं से जन-जन को जागरूक करने तथा पात्र व्यक्तियों तक उनका लाभ पहुंचाने के लिए ग्राम पंचायतों में जन चौपाल का आयोजन बृहस्पतिवार सांयकाल 4. बजे से 6 बजे किया गया।
ग्राम चौपाल में राजस्व कार्यों, ग्राम में संचालित विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं, कानून एवं शांति-व्यवस्था के संबध में ग्रामवासियों से जानकारी ली गई।
ग्राम चौपाल में लोगों से शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, राशन, शुद्ध पेयजल, शौचालय, विद्युत व्यवस्था, सुरक्षा, मिशन शक्ति, नारी सशक्तिकरण, रोजगार, कौशल विकास, साफ-सफाई, जल निकासी, नाली, सड़क, खड़ण्जा, सी०सी०रोड एवं अन्य निर्माण कार्य इत्यादि के संबंध में जानकारी ली गई।
जन-कल्याणकारी योजनाओं पेंशन, राशन, आवास, शौचालय एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं आदि का घर-घर जाकर सत्यापन किया गया। ग्राम चौपाल में प्राप्त प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्वक निराकरण सुनिश्चित कराया जाएगा।
