मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

नगर के मंडी क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को लेकर विभागीय अधिकारी हमेशा फिक्रमंद रहते हैं। यातायात विभाग प्रभारी दरबारी नागेंद्र सिंह ठाकुर भी इस मामले पर संजीदा हैं। उन्होंने अपनी टीम के साथ टेंपो स्टैंड, इक़ाबाल चौक, पाला बाज़ार, अनाज मंडी क्षेत्र का दौरा करके यहां के सभी दुकानदारों को यातायात बाधित न हो को लेकर समझाइश दी। यहां के यातायात व्यवस्था को प्रभावित करने का सबसे बड़ा कारण दुकानदार द्वारा दुकानों का काउंटर अपनी सीमा से बाहर निकाल कर रखने से होता है। अपनी दुकानदारी चलाने के लिए अक्सर दुकानदार यातायात व्यवस्था को बाधित करते नज़र आते हैं। यातायात सूबेदार के संज्ञान में जब यह मामला आया तो उन्हों ने शहर की यातायात बाधित करने में जो सड़कों किनारे बेकाम के खंबे या पोल लगे हुए हैं, जिन का वर्तमान में कोई उपयोग में नहीं है। उन्हें योजनाबद्ध हटाने की व्यवस्था एवं कार्रवाई के लिए वरिष्ठ अधिकारीगण से मार्गदर्शन प्राप्त किया जाएगा,जिससे यातायात सुचारू रूप से जारी रहेगी।
