मददगार फाउंडेशन की तरफ से मदरसे के गरीब छात्र-छात्राओं को नोटबुक और स्टेशनरी बांटी गयी | New India Times

मोहम्मद जाकिर, मैनपुरी ( उत्तर प्रदेश ), NIT; ​मददगार फाउंडेशन की तरफ से मदरसे के गरीब छात्र-छात्राओं को नोटबुक और स्टेशनरी बांटी गयी | New India Timesउत्तर प्रदेश के मैनपुरी-आगरा रोड पर स्थित मदरसा जामिया रशीदिया में आज मददगार फाउंडेशन की तरफ से मदरसे के गरीब छात्र-छात्राओं को नोटबुक और स्टेशनरी बांटी गयी। इस प्रोग्राम के मुख्यातिथि हाजी अब्बुदल रेहमान चिस्ती (बबलू मियां), मददगार फाउंडेशन के चेयरमैन मोहम्मद राशिद पासा ने बताया है कि मददगार फाउंडेशन गरीब,  बैसहरा बच्चों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहता है। फाउंडेसन से जुड़े शाकिब अनवर चिस्ती ने बताया कि हमारा फाउंडेशन हमेशा से गरीब और बेसहारा बच्चे जो की शिक्षा से दूर रहते हैं उनको शिक्षा से जोड़ने का काम करता है। इस मौके पर इकबाल मलिक, जाबेद अंसारी, श्याम मोहन दूबे, आदि लोग मौजूद रहे।

By nit

One thought on “मददगार फाउंडेशन की तरफ से मदरसे के गरीब छात्र-छात्राओं को नोटबुक और स्टेशनरी बांटी गयी”
  1. मददगार फाउंडेशन को दिली मुबारकबाद। इस तरह बच्चों को शिक्षा की तरफ जोड़ा जा सकता है। अगर मुमकिन हो तो इस तरह के प्रोग्राम के लिए इस नाचीज़ से भी राबता करें। Mobile: 9891602497

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version