फ़राज़ अंसारी, ब्यूरो चीफ, बहराइच (यूपी), NIT:

बहराइच जिले के महसी तहसील क्षेत्र के महाराजगंज बाजार का एक वीडियो वायरल हो रहा है, इस वीडियो को विवाद का मुख्य कारण बताया जा रहा है लेकिन चैनल इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

राम गांव थाना क्षेत्र के रेहुआ मंसूर गांव निवासी राम गोपाल मिश्रा (22) की समुदाय विशेष के लोगों द्वारा रविवार शाम को विसर्जन जुलूस के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। गोलीकांड से पूर्व का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लोग घटना से पूर्व का बता रहे हैं। वायरल वीडियो में मृतक युवक गोली मारने वाले आरोपी युवक के टीन शेड के मकान पर लगे इस्लामिक झंडे को उतारकर भगवा झंडे को फहराता दिख रहा है।

समुदाय विशेष के लोगों ने इसी मामले को लेकर विवाद शुरू कर दिया। इसके बाद राम गोपाल मिश्रा को घर के अंदर ले जाकर मारा और इसके बाद गोली चला दी जिसमें राम गोपाल मिश्रा की मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल हो गए। यह वीडियो जिले के सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि वायरल वीडियो और घटना के मुख्य कारण की पुष्टि चैनल नहीं करता है। इस मामले में पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला से बात की गई तो उन्होंने बताया कि वायरल वीडियो की जांच करवाई जायेगी इसके बाद ही घटना के कारणों का पता चल सकेगा।

