तेलंगाना से हज मुबारक के लिए पैदल यात्रा: अब्दुल आविद साहब का 1800 किमी का सफर | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

तेलंगाना से हज मुबारक के लिए पैदल यात्रा: अब्दुल आविद साहब का 1800 किमी का सफर | New India Times

तेलंगाना से हज मुबारक के लिए पैदल यात्रा पर निकले अब्दुल आविद साहब ने धौलपुर से उत्तर प्रदेश के शैयां तक का 30 किलोमीटर का सफर तय किया। इस दौरान उन्हें स्थानीय लोगों का भरपूर समर्थन और सहयोग मिला अब्दुल आविद साहब ने पिछले दो माह में तेलंगाना से महाराष्ट्र मध्य प्रदेश होते हुए ग्वालियर मुरैना शहर से राजस्थान के धौलपुर तक 1800 किलोमीटर का सफर पैदल तय किया उनकी इस अनोखी यात्रा को देखकर लोगों में उत्साह और प्रेरणा का संचार हो रहा है।

अब्दुल आविद साहब के साथ धौलपुर से शैयां तक की यात्रा में मौजूद पार्षद आजाद उस्मानी शहीद मामू आरिफ भाई असलम भाई समाजसेवी आशिफ खान साहिल खान अनीश खान मजीद गौरी सहित कई अन्य लोग शामिल रहे। सागरपाड़े के भाइयों ने भी उनका भरपूर समर्थन किया अब्दुल आविद साहब की इस यात्रा को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। उनकी यात्रा के दौरान लोग उन्हें खाना पानी और अन्य सुविधाएं प्रदान कर रहे हैं। अब्दुल आविद साहब का कहना है कि वह अल्लाह के घर की यात्रा पर निकले हैं और उनकी यह यात्रा सफल होगी इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने अब्दुल आविद साहब को शुभकामनाएं दी और उनकी यात्रा के लिए आशीर्वाद दिया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version