अग्निकांड पीड़ित व्यापारियों ने कैंडल मार्च निकालकर मनाई बरसी, आया कई उतार चढ़ाव, अभी भी कर्ज के दलदल में | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

अग्निकांड पीड़ित व्यापारियों ने कैंडल मार्च निकालकर मनाई बरसी, आया कई उतार चढ़ाव, अभी भी कर्ज के दलदल में | New India Times

जुन्नारदेव में बीते साल 13 अक्टूबर 2023 को लगभग छोटी बड़ी 24 दुकान मनिहारी कपड़ा किराना सहित अन्य दुकान जलकर खाक हो गई थी जिसकी आज अग्नि पीड़ित व्यापारियों द्वारा नगर में भ्रमण करते हुए कैंडल मार्च निकाला और बरसी को याद किया। मिली जानकारी के मुताबिक व्यापारियों की दुकान जलकर खाक होने के बाद नए सिरे से दुकान प्रारंभ की गई जो के उनके द्वारा कर्ज लेकर इस बीच उनके द्वारा कई उतार चढ़ाव देखे गए अभी भी यह व्यापारी कर्ज के बोझ में दबे हुए हैं और परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं। प्रशासन के द्वारा आर्थिक सहायता क्षतिपूर्ति राशि के रूप में दी गई थी। जनप्रतिनिधि और नेताजी से कई बार आवेदन के माध्यम से सहायता की गुहार लगा चुके हैं लेकिन इसमें भी उन्हें निराशा हाथ लगी अभी भी व्यापारी कर्ज के बोझ से सफर कर रहे हैं इस दौरान सभी अग्निकांड में पीड़ित व्यापारियों की मौजूदगी रही। यह हादसा इतना दर्दनाक था कि पूरा मध्य प्रदेश इस हादसे की चर्चा कर रहा था।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version