शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधा मेरी प्राथमिकता: सांसद विवेक बंटी साहू | New India Times

रफीक़ आलम, दमुआ/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधा मेरी प्राथमिकता: सांसद विवेक बंटी साहू | New India Times

सांसद विवेक बंटी साहू ने शुक्रवार दमुआ में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में पहुंची जनता से कहा कि चुनाव से पहले ही शिक्षा और स्वास्थ्य उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। इस स्वास्थ्य शिविर आयोजन का मकसद भी यही है कि क्षेत्र की अधिकतम जनता को स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं के लिए भटकना नही पड़े। निकाय प्रशासन द्वारा आयोजित स्वास्थ्य शिविर के दौरान ही उन्होंने 18 करोड़ के निर्माण कार्यों की सौगात शहर की जनता को दी।

इन सौगातों में शामिल संजीवनी क्लिनिक का लोकार्पण  भी उनके हाथों हुआ। नगरपालिका क्षेत्र किए जाने वाले निर्माणकार्यों का भूमिपूजन भी हुआ वही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र भी सौंपे गए। शिविर में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के निराकरण के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुँचे थे। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सांसद विवेक साहू ने क्षेत्र की जनता को इतिहास रचने के लिए धन्यवाद दिया।

उन्होंने कहा जनता ने मुझे अपना आशीर्वाद दिया है मैं सभी का आभारी हूँ और मानता हूँ कि जनता ने अपने इस बेटे भाई को जो जिम्मेदारी सौंपी है उस पर खरा उतरु। कहा यह स्वास्थ्य शिविर इसी जिम्मेदारी का हिस्सा है। उन्होंने जानकारी दी कि पीएम मोदी के जन्मदिवस से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी जयंती तक शहरों और ग्रामीण अंचल में स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से जनता को स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराई जा रही है। क्षेत्र के विकास के लिए उन्होंने अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version