मुकेश कुमार रावत, पीपीगंज/गोरखपुर (यूपी), NIT:
गोरखपुर जनपद के रामगढ़ताल थाना क्षेत्र अंतर्गत एक 12वीं के छात्र की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। राजघाट इलाके के बसतंपुर का रहने वाला सावन कुमार (17) बुधवार को अपने दोस्त के साथ रामगढ़ताल इलाके के चिड़ियाघर के पास गया था। उसके दोस्त की कुछ लड़कों से पुरानी रंजिश चल रही थी। ऐसे में उसकी विरोधियों से मारपीट हो गई। विवाद के बाद सभी वहां से भाग निकले लेकिन सावन को लड़कों ने पकड़ लिया और उसपर ताबड़तोड़ चाकुओं से हमला कर दिया।

एसएसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण
गोरखपुर के एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर द्वारा थाना रामगढ़ताल क्षेत्रान्तर्गत घटित घटना के घटनास्थल का निरीक्षण किया गया व संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
वहीं बड़ी कार्यवाही करते हुए रामगढ़ताल पुलिस ने हत्या का अपराध कारित करने आरोप में 02 नफर अभियुक्त को किया गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त 01 अदद चाकू बरामद कर लिया। थाना रामगढ़ताल क्षेत्रान्तर्गत घटित घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा दी गयी वीडियो।
