जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा नवीं एवं ग्यारहवीं में प्रवेश के लिए 30 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा नवीं एवं ग्यारहवीं में प्रवेश के लिए 30 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन | New India Times

जवाहर नवोदय विद्यालय रातीबड भोपाल में कक्षा नवीं एवं ग्यारहवीं में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा-2025 के आवेदन ऑनलाइन उपलब्ध है।
चयन परीक्षा 8 फरवरी 2025 को आयोजित की जायेगी। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर 2024 है। प्राचार्य, जवाहर नवोदय विद्यालय, रातीबड़ ने बताया कि कक्षा नवीं में प्रवेश के लिए वही छात्र-छात्राएं आवेदन के पात्र हैं जो शासकीय, अशासकीय मान्यता प्राप्त विद्यालय में सत्र 2024-25 में कक्षा आठवीं में अध्ययनरत हैं तथा जिनका जन्म 01 मई 2010 से 31 जुलाई 2012 के मध्य हुआ हो।

इसी प्रकार कक्षा ग्यारहवीं में प्रवेश के लिए वे ही छात्र-छात्राएं आवेदन के पात्र हैं जो शासकीय, अशासकीय मान्यता प्राप्त विद्यालय में सत्र 2024-25 में दसवीं कक्षा में अध्ययनरत् हैं, तथा जिनका जन्म 01 जून 2008 से 31 जुलाई 2010 के मध्य हुआ हो। विद्यालय में छात्र, छात्राओं को शिक्षा, आवास, भोजन, यूनिफार्म, पाठ्य-पुस्तकें एवं दैनिक उपयोग की वस्तुएं निःशुल्क प्रदान की जाती हैं। इसके अतिरिक्त नवीन शिक्षा प्रणाली के अन्तर्गत छात्र, छात्राओं को कम्प्यूटर, इंटरनेट, स्मार्ट क्लास की सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं।

चयन परीक्षा के आवेदन केवल ऑनलाईन भरे जाएंगे, कक्षा नवीं के लिए वेबसाइट cbseitms.nic.in/2024/nvsix तथा कक्षा ग्यारहवीं के लिए cbseitms.nic.in/2024/nvsxi_11 से आवेदन फार्म भरे जा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए प्राचार्य, जवाहर नवोदय विद्यालय, रातीबड़ जिला भोपाल के कार्यालय से सम्पर्क किया जा सकता हैं जहाँ के दूरभाष क्रमांक 0755-2896325, 9584359571 हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version