ATM कार्ड बदल कर ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा, फ़िरोज़ाबाद का रहने वाला कौशल मथुरा से हुआ गिरफ्तार | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

ATM कार्ड बदल कर ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा, फ़िरोज़ाबाद का रहने वाला कौशल मथुरा से हुआ गिरफ्तार | New India Times

शाहजहांपुर के एक व्यक्ति का ATM कार्ड बदल कर शापिंग मॉल में की गई खरीदारी को लेकर कोतवाली पुलिस ने मुक़दमा दर्ज कर जांच शुरू की थी जिसका खुलासा करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को मथुरा से गिरफ्तार कर लिया है।

एसपी राजेश एसo ने एसपी संजय कुमार एवं सीओ सिटी सौभ्या पाण्डे के नेतत्व में राजीव तोमर प्रभारी निरीक्षक थाना चौक कोतवाली, उoनिo अमित कुमार तेवरिया आदि पुलिस टीम ने फिरोजाबाद के थाना नारखी ‌निवासी कौशल नारायण शर्मा उर्फ रानू को जिला मथुरा के रोशन बिहार में फौजी रामकिशन के किराए के मकान से गिरफ्तार किया।
कौशल ने पुलिस पूछताछ के दौरान बताया की हम तीन दोस्त हैं, तीनों एक साथ काम करते हैं और कम पढ़े लिखे लोगों को टारगेट करते हैं।

एसपी सिटी संजय कुमार ने बताया की थाना चौक कोतवाली में एक व्यक्ति का ATM कार्ड बदल कर आरोपी फरार हो गया था और बरेली के शमिंग माल में उसका इस्तेमाल किया गया, टीम को बरेली भेजा गया तो पता चल की आरोपी किराए की गाड़ी से शाहजहांपुर आए थे। पुलिस टीम तलाश करते करते आगरा पहुंची तो पता चला कि कौशल नारायण शर्मा जिला मथुरा में किराए के मकान में रह रहा है। पुलिस टीम ने कौशल को मथुरा से गिरफ्तार कर 25 एटीएम कार्ड, एटीएम कार्ड से खरीदा गया माइक्रोवेव, मिक्सर, मोबाइल बरामद कर लिया।

संजय ने बताया की कौशल पर 6 मुकदमे दर्ज हैं। 25 एटीएम, शापिंग माल से खरीदा गया मोबाइल, माइक्रोवेव, एक मिक्सर बरामद किया गया है।

एसपी राजेश एसO ने पुलिस टीम को 5 हजार रुपए पुरस्कार के रूप में देने की घोषणा की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version