रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

मेघनगर प्रदेश के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल श्री वनेश्वर मारुति नंदन कुटीर हनुमान मंदिर के नवरात्रि महोत्सव में प्रतिदिन एकत्रित हो रहे हजारों लोगों के जन सैलाब को देखकर श्री पप्पू भैया जैन ने कहा फुट तालाब अब लोगों की आस्था और धर्म का भव्य प्रतीक बन गया है यहां इतनी बडी संख्या में लोगों का आना हम सबको जहा प्रोत्साहित करता है एवं धर्म के प्रति भी लोगों को जागरूक भी करता है।

यह हम सबके लिए गर्व का विषय है फुट तालाब नवरात्रि महोत्सव में देर रात गुजरात इंदौर और स्थानीय गरबा मंडलों ने के देश भक्ति के गीतों पर आधारित गरबो की प्रस्तुतियां दी। लोग भावुक दिखाई दिए वही लोगों के मन में भारत के वीर जवानों और उनके परिवारों के प्रति गर्व के भाव भी भर गए. ग्रामीण अंचलों के समूह द्वारा शाम मां कालिका का स्वरूप बनाकर महाकाली की महाआरती और भक्तों के प्रति उनकी आस्था मजबूत करने का संदेश भी यहां गरबों के माध्यम से दिया जा रहा है।

देश भक्ति के गरबों की प्रस्तुति देने वाले बडौदा के विक्की ग्रुप के विवेक जोशी और साथियों को समाजसेवी श्री सुरेश चंद्र पूरणमल जैन श्रीमति सीमा सुरेश जैन एवं समाजसेवी रिंकू जैन ने पुरस्कार देकर सम्मान किया अहमदाबाद के प्रसिद्ध गायक विशाल पथिक और अहमदाबाद से उनके साथ संगीत देने पहुंची टीम को सुनने के लिए भी लोग आतुर दिखाई दिए।
प्रसिद्ध गायक टीम द्वारा फिल्म बॉर्डर का गाना संदेशे आते हैं को गरबो की धुन पर गाकर पंडाल में उपस्थित लोगों को भावुक कर दिया पिछले 15 से अधिक वर्षों से चल रहे इस महोत्सव को लोगों की अनुशासित उपस्थिति नित नई ऊँचाइया प्रदान कर रही है।
प्रत्येक गरबे के बाद आयोजन के बाद समिति के वरिष्ठ सदस्य सुरेशचन्द्र पूरणमल जैन और राजेश रिंकू जैन के साथ मंदिर समिति के सभी सदस्य आने वाले सभी लोगो से प्रशासन का सहयोग करने का अनुरोध कर रहे है।
आयोजन को लेकर स्थानीय पुलिस प्रशासन भी सक्रिय नजर आ रहा है और लोगों की सुविधा और प्रशासन के नियमों के पालन के प्रति लोगों को सजग भी कर रहा है। आयोजन में क्षेत्रीय विधायक वीर सिंह भूरिया भी पहुँचे और आयोजन को लेकर विशेष रूप से आयोजकों को बधाई दी।
उत्साहित नजर आए समाजसेवी सुरेश चंद पूरणमल जैन और श्रीमती सीमा जैन यशस्वी युवा समाजसेवी राजेश रिंकू जैन जैकी जैन और परिवार ने भी गरबा कर माँ के प्रति आस्था के दीपकों को प्रज्ज्वलित किया।
प्रथम पूज्य श्री गणेश के स्तुतियों के साथ प्रतिदिन गरबो की शुरुआत की जा रही है वही गोविंदा आला रे आला पंखिड़ा तू उड़ी जाजे पावागढ़ रे और माँ के साथ भोलेनाथ के भजनों से जुड़े गरबों पर खेलने के लिए काफी उत्साह से लोग दुर दुर से मां के दरबार में मेघनगर के पास श्री वनेश्वर मारुति नंदन हनुमान मंदिर पर पहुंच रहे हैं।
