अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर किया गया समारोह का आयोजन | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (म.प्र.), NIT:

अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर किया गया समारोह का आयोजन | New India Times

एकीकृत बाल विकास परियोजना तिरला जिला धार अंतर्गत ग्राम धोला हनुमान में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस समारोह जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री सुभाष जैन एवं परियोजना अधिकारी सत्यनारायण मकवाना के मार्गदर्शन में बालिकाओं को  हिंसा छेड़छाड़ के साथ-साथ गुड टच बेड टच के बारे में पर्यवेक्षक श्रीमती सुलभा राठोर द्वारा बताया गया।

श्रीमती राठौर द्वारा यह भी समझाया गया की बालिकाओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे आना चाहिए अपनी पढ़ाई नहीं छोड़ना चाहिए। ड्रॉप आउट लड़कियों को किसी भी स्थिति में अपनी पढ़ाई जारी रखना चाहिए। बालकों के साथ जेंडर समानता विषय पर चर्चा की गई एवं बालिकाओं के नाम पर पौधारोपण किया गया। कार्यकर्ता श्रीमती निशा चौहान द्वारा कन्या पूजन की गई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version