अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

मध्य प्रदेश में महिलाओं एवं बच्चियों पर बढ़ रहे अपराधों को लेकर पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने रोशन पूरा चौराहे पर 25 घंटे का उपवास रख कर विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर सर्वधर्म सद्भावना मंच के पदाधिकारियों एवं धर्म गुरुओं ने वहां पहुंच कर पीसी शर्मा के मांगों का समर्थन किया। आप को बता दें कि पूर्व मंत्री बलत्कार की घटनाओं की रोकथाम एवं बलात्कारियों को सज़ाए मोत दिए जाने की मांग कर रहे हैं।वहीं सर्वधर्म सद्भावना मंच के पदाधिकारियों एवं धर्म गुरुओं ने कहा कि भोपाल में बहन बेटियों के अधिकारों की रक्षा के लिए पूर्व मंत्री पी.सी. शर्मा रोशनपुरा चौराहा पर 25 घंटे का उपवास रख कर न्याय की मांग कर रहे हैं, यह समाज को जागरूक करने का एक महान कदम है। उन लोगों ने कहा कि अगर किसी एक दोषी अपराधी को भी सज़ाए मोत दे दी जाती है तो बलात्कार की घटनाओं की रोक थाम के लिए संग मील साबित होगी।

इस अवसर पर विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधियों एवं ने धर्मगुरुओं ने भाग लेकर पूर्व मंत्री के मांगो का समर्थन करते हुऐ भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार से फांसी की सज़ा पर अमल करते हुए बलात्कारी को फाँसी दिए जाने की मांग की। कार्यक्रम में बौद्ध धर्म गुरु शाक्य पुत्र भंते सागर थेरो, जमीअत उलमा मध्यप्रदेश के महा सचिव मोहम्मद कलीम एडवोकेट, ईसाई धर्म गुरु डॉक्टर फादर आनंद मुदुगल, पंडित महेन्द्र शर्मा, मध्यप्रदेश सर्वधर्म सद्भावना मंच के सचिव हाजी मोहम्मद इमरान हारून, सिख धर्म से ग्रन्थि ज्ञानी गुरवेन्दर सिंह, क़ाज़ी मुफ्ती मोहम्मद राफे अली, आरिफ अली आदि मौजूद रहे।
