अब्दुल वाहिद काकर, ब्यूरो चीफ, धुले (महाराष्ट्र), NIT:

मुंबई-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर धुलिया तहसील पुलिस ने कार से होने वाली गांजा की तस्करी का पर्दाफाश करते हुए अहमदनगर के कार चालक को गिरफ्तार कर 11 किलो गांजा और कार जब्त की है जिसकी कीमत लगभग 5 लाख 42 हजार रुपये बताई गई है। यह कार्रवाई 7 अक्टूबर को रात लगभग पौने 8 बजे हुई। पुलिस टीम नेआर्वी सुरक्षा क्षेत्र के पास संदिग्ध कार को रोका, कार की तलाशी लेने पर उसमें प्लास्टिक बोरी में 11 किलो गांजा मिला। 2 लाख 42 हजार रुपये का गांजा और 3 लाख रुपये की कार जब्त की गई और अहमदनगर के कार चालक अंसार मुसा पठाण (41) को गिरफ्तार किया गया और उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह अभियान थाना प्रभारी अधिकारी अभिषेक पाटील के नेतृव में टीम ने अंजाम दिया है। आगे की जांच पीएसआई विजय पाटील कर रहे हैं। पुलिस जांच में जुटी है कि मादक पदार्थ गांजा किस नशे के सौदागर से खरीदा गया था और किस के इशारे पर तस्करी की जा रही थीं? इस नशे के धंधे में कौन-कौन शामिल हैं उनके तलाशा में त्तहसील पुलिस जुटी है।

