देवरी नगर की आंगनवाड़ियों में नन्हे मुन्ने बच्चों को खिलाया जा रहा है रेवा स्वसहायता समूह द्वारा गुणवत्ताहीन माध्यान भोजन | New India Times

त्रिवेंद्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

देवरी नगर की आंगनवाड़ियों में नन्हे मुन्ने बच्चों को खिलाया जा रहा है रेवा स्वसहायता समूह द्वारा गुणवत्ताहीन माध्यान भोजन | New India Times

मध्य प्रदेश के सागर जिले के देवरी तहसील में नगर पालिका के अंतर्गत आने वाले  पृथ्वी वार्ड,पटेल वार्ड, झुंकू वार्ड, तिलक वार्ड, जबाहर वार्ड की आंगनवाड़ियों में दिन मंगलवार को शासन के नियम अनुसार गुणवत्ता के साथ भोजन दिया जाना था  लेकिन वहां जाकर देखा तो आंगनवाड़ियों में गुणवत्ताहीन भोजन नन्हे मुन्ने बच्चों को बांटा जा रहा था। महिला बाल विकास एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी द्वारा आंगनवाड़ियों का ना कभी निरीक्षण किया जाता है ना ही आंगनवाड़ियों में पढ़ रहे नन्हे मुन्ने बच्चों की स्थिति को जाना जाता है कि नन्हे मुन्ने  बच्चों को आंगनबाड़ी द्वारा क्या सुविधा दी जा रही एवं उनको दिए जाने वाले भोजन में क्या गुणवत्ता दी जा रही है।

देवरी नगर की आंगनवाड़ियों में नन्हे मुन्ने बच्चों को खिलाया जा रहा है रेवा स्वसहायता समूह द्वारा गुणवत्ताहीन माध्यान भोजन | New India Times

मध्यान भोजन बांटने वाले समूह द्वारा रोजाना गुणवत्ता हीन भोजन नन्हे मुन्ने बच्चों को बाटा जा रहा है ओर उन बच्चों कि जान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है लेकिन प्रशासन के अधिकारी कोई सुद नहीं ले रहे और चुप्पी साधकर मोन बने हुए हैं। जानकारी से प्राप्त हुआ है की चुप्पी साधने का कारण यह भी है की समूह चलाने वाला कोई और नही भाजपा के नेता है जो कर्मचारी अधिकारी को अपनी पहुंच बताते हैं तो महिला बाल विकास के अधिकारी और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता इनसे डरेंगे ही क्योंकि यह नेता का समूह जो है अब सरकार को निर्णय करना है कि नहीं नन्हे मुन्ने बच्चों के साथ न्याय करेंगे या अन्याय करेंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version