केंद्र सरकार द्वारा संचालित सौभाग्य योजना के तहत अब गरीबों को मुफ्त एवं सस्ती दर पर करीब 500 रुपये में मिलेगा बिजली कनेक्शन | New India Times

अरशद आब्दी/सूरज कुमार, झांसी (यूपी), NIT; ​केंद्र सरकार द्वारा संचालित सौभाग्य योजना के तहत अब गरीबों को मुफ्त एवं सस्ती दर पर करीब 500 रुपये में मिलेगा बिजली कनेक्शन | New India Timesनगर और गांव में बिजली के लिए तरस रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। केंद्र सरकार द्वारा संचालित सौभाग्य योजना के तहत अब गरीबों को मुफ्त एवं सस्ती दर पर करीब 500 रुपये में कनेक्शन जारी किए जाएंगे। साथ ही जिन गांवों में बिजली देने में विभाग को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है, वहां सोलर पैक भी वितरित किया जाएगा। योजना के क्रियान्वयन के लिए विभागीय अफसर डीपीआर बनाने में जुटे हैं।​केंद्र सरकार द्वारा संचालित सौभाग्य योजना के तहत अब गरीबों को मुफ्त एवं सस्ती दर पर करीब 500 रुपये में मिलेगा बिजली कनेक्शन | New India Timesयोजना का पूरा नाम प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना सौभाग्य है। योजना के तहत निर्धारित किए गए गया है कि इस आधार पर गांवों में बिजली पहुंचाई जाएगी। जिन लोगों के घरों में कनेक्शन नहीं हैं उन्हें कनेक्शन जारी करते हुए उनके घरों को रोशन किया जाएगा। वर्ष 2011 में सामाजिक आर्थिक जनगणना में जिन लोगों का नाम है उन्हें मुफ्त बिजली कनेक्शन मिलेगा, वहीं नाम ना होने की स्थिति में 500 रुपये में बिजली कनेक्शन दिया जाएगा। योजना के तहत प्रावधान है कि कनेक्शन के लिए दी जाने वाली 500 रुपये की धनराशि को 10 किस्तों में भी अदा किया जा सकता है जो कि सबसे अच्छी नीति है सरकार की,  इसके अलावा जिन गांवों में अभी तक बिजली सुचारू रूपे से देने में विभाग सक्षम नहीं हो पा रहा है, ऐसे में वहां बिजली पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। साथ ही ऐसे गांवों में घरों को पांच एलईडी बल्ब और एक पंखा का सोलर पैक भी दिया जाएगा। अफसर डीपीआर बनाने में जुट गए हैं। जानकारी के अनुसार केन्द्र सरकार द्वारा नियुक्त एजेंसी के अफसरों द्वारा करीब एक करोड़ से ज्यादा की कार्य योजना बनाकर केंद्र सरकार के पास भेजी जाएगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version