पुलिस अधीक्षक धार श्री मनोज कुमार सिंह के मार्गदर्शन में जारी "अभिमन्यु अभियान" के तहत धार पुलिस ने भीड़ भाड़ वाले स्थानों-टूरिस्ट स्पॉट मांडू, हाट बाजार, स्कूलों आदि जगह अभिमन्यु सेल्फी प्वाइंट लगाकर ग्रामीणों व छात्र-छात्राओं को महिला अपराध संबंधी दी जानकारी | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (म.प्र.), NIT:

पुलिस अधीक्षक धार श्री मनोज कुमार सिंह के मार्गदर्शन में जारी "अभिमन्यु अभियान" के तहत धार पुलिस ने भीड़ भाड़ वाले स्थानों-टूरिस्ट स्पॉट मांडू, हाट बाजार, स्कूलों आदि जगह अभिमन्यु सेल्फी प्वाइंट लगाकर ग्रामीणों व छात्र-छात्राओं को महिला अपराध संबंधी दी जानकारी | New India Times

मध्यप्रदेश शासन द्वारा महिलाओं की सुरक्षा एवं जागरुकता हेतु चलाए जा रहे “अभिमन्यु अभियान” में पुलिस अधीक्षक धार श्री मनोज कुमार सिंह द्वारा उप पुलिस अधीक्षक (महिला अपराध) श्री जितेन्द्र सिंह सिसौदिया के कुशल नेतृत्व में शारदीय नवरात्रि पर्व में गरबा पांडाल, हाटबाजार, टूरिस्ट पैलेस, स्कूल-कालेजों में अध्यनरत छात्र-छात्राओं को महिला एवं सायबर संबंधित अपराधों से जागरुकता लाने के लिए जिले के समस्त एस.डी.ओ.पी./न.पु.अ., थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया।

पुलिस अधीक्षक धार श्री मनोज कुमार सिंह के मार्गदर्शन में जारी "अभिमन्यु अभियान" के तहत धार पुलिस ने भीड़ भाड़ वाले स्थानों-टूरिस्ट स्पॉट मांडू, हाट बाजार, स्कूलों आदि जगह अभिमन्यु सेल्फी प्वाइंट लगाकर ग्रामीणों व छात्र-छात्राओं को महिला अपराध संबंधी दी जानकारी | New India Times

जिसके तारतम्य में आज दिनांक 08-10-2024 को एस.डी.ओ.पी. धामनोद सुश्री मोनिका सिंह के कुशल नेतृत्व व थाना प्रभारी मांडव निरीक्षक अभय नेमा द्वारा टूरिस्ट स्पॉट मांडु में आए टूरिस्ट व क्षेत्रीय महिलाओं को अभिमन्यु का सेल्फी पाईट व होडिंग के माध्यम से महिला संबंधी अपराधों जैसे- नशा, दहेज, अशिक्षा, लिंगभेद, रुढिवादिता, अश्लीलता, भ्रूण हत्या, घरेलू हिंसा, छेड़छाड़, यौन उत्पीड़न आदि के बारे में जानकारी दी।

महिला थाना प्रभारी निरीक्षक रेणु अग्रवाल ने शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धार क्रमांक-04 व थाना प्रभारी सागौर उनि प्रशांत पाल ने शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय-सागौर के स्कूलो में जाकर छात्र-छात्राओं को “अभिमन्यु अभियान” के तहत महिला संबंधी अपराधो के बारे में जानकारी देकर जागरुक किया एवं छात्रों को समाज में शिक्षा रूपी शस्त्र के माध्यम से अभिमन्यु की तरह बनकर महिलाओ व बच्चो के प्रति सजग व संवेदनशील होकर उनकी रक्षा करने हेतु शपथ दिलाई गई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version