वक्फ संशोधन अधिनियम 2024 को वापस लेनी की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम मजिस्ट्रेट को सौंपा गया ज्ञापन | New India TimesOplus_131072

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

वक्फ संशोधन अधिनियम 2024 को वापस लेनी की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम मजिस्ट्रेट को सौंपा गया ज्ञापन | New India Times

अध्यक्ष मौलाना हुजूर अहमद मंजरी इमाम जामा मस्जिद, मौलाना डॉक्टर यासीन अली उस्मानी सेक्रेटरी, ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के संरक्षक तथा सैयद कासिम राजा सेक्रेटरी ईद का प्रबंधन समिति के संयोजन में तहफ्फूज़ औकाफ कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया, जिसमें वक्फ संशोधन अधिनियम 2024 बिल का जोरदार विरोध किया गया और राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन मजिस्ट्रेट को सौंपा गया।

ज्ञापन में मांग की गई है कि प्रस्तावित वक्फ संशोधन अधिनियम 2024 को जनहित में वापस लिया जाए जाने की मांग की गई।

साथ ही महामहिमा राष्ट्रपति से मस्जिदों,मजारों, खानलाहों, मदरसों आदि की पूर्ण सुरक्षा एवं संरक्षण प्रदान किया जाए की मांग की गई।

मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के ऑल इंडिया सेक्रेटरी मौलाना डॉक्टर यासीन अली उस्मानी ने कहा कि यह कानून लाने से पहले मुसलमान से चर्चा करनी चाहिए थी। इस एक्ट के जरिए से वक्फ की संपत्तियों को नुकसान पहुंचेगा इसलिए हम लोग सरकार से मांग और अपील कर रहे हैं कि इस कानून को वापस लिया जाए।

कॉन्फ्रेंस में समाजवादी पार्टी व कांग्रेस पार्टी के अन्य जिलों से आए नेताओं व स्थानीय नेताओं के साथ-साथ बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत कर वक्फ संशोधन अधिनियम 2024 बिल को वापस किए जाने की मांग की।
ईदगाह प्रबंधन समिति के सेक्रेटरी सैयद कासिम राजा ने मंच से ज्ञापन को पढ़कर सुनाया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version