धूमधाम से मनाई गई राष्ट्र पिता महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

धूमधाम से मनाई गई राष्ट्र पिता महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती | New India Times

गांधी जयंती समारोह 2 अक्टूबर 2024 के अवसर पर जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने गांधी भवन स्थित राष्ट्र पिता महात्मा गांधी जी, नेता जी सुभाष चन्द्र बोस एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। नगर निगम परिसर व शहीद उद्यान में पंडित राम प्रसाद बिस्मिल, ठाकुर रोशन सिंह, राजेंद्र लाहड़ि, अशफाक उल्ला खां की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर नमन किया।

उन्होंने पं0 राम प्रसाद बिस्मिल पार्क में जाकर पं0 राम प्रसाद बिस्मिल की प्रतिमा पर तिलक लगाकर माल्यार्पण किया तथा खिरनी बाग स्थित शहीद स्तंभ पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। साथ ही जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में स्थित परमवीर चक्र विजेता नायक जदुनाथ सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजली दी।

इस दौरान महापौर अर्चना वर्मा, पुलिस अधीक्षक राजेश एस, नगर आयुक्त विपिन कुमार मिश्र, नगर मजिस्ट्रेट प्रवेन्द्र कुमार सहित उपस्थित गणमान्य नागरिकों ने भी माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर से स्वच्छ भारत अभियान एवं सड़क सुरक्षा पैदल मार्च रैली को भी हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में एक गोष्ठि का आयोजन किया गया। गांधी जयंती समारोह के दौरान जिलाधिकारी ने चरखा चलाकर एवं राष्ट्र पिता महात्मा गांधी तथा लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

गुरूनानक स्कूल के बच्चो व अध्यापिकाओं ने गांधी जी की विचार धारा को प्रदर्शित करते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की तथा देश भक्ति गीत गाए। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने अपने संबोधन जनपद की प्रशंसा करते हुये कहा कि यह बहुत कम ही लोग जानते है कि जनपद शाहजहाँपुर से 1857 से लेकर 1962 की लड़ाई में, 1़971 की लड़ाई में विश्वयुद्ध के दौरान तथा 1999 के कार्गिल युद्ध में भी लोग शहीद हुये है।

उन्होंने कहा कि जनपद शाहजहाँपुर की धरती शहीदों और वीरों से भरी हुयी धरती है। उन्होंने कहा कि इस जनपद के शहीदों ने युवावस्था में ही बलिदान देकर इस देश को बनाया है। जनपद के शहीदों तथा वीरों के बारे में अपने बच्चों को बताएं की उन्होंने देश की आजादी में किस तरह बलिदान देकर अपना योगदान दिया है।

उन्होंने कहा कि कलेक्ट्रेट आने वाले लोगों की समस्याओं को सभी अधिकारी अच्छे ढंग से सुने तथा उनके साथ विनम्र रहें। जिलाधिकारी ने कहा कि गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की विचार धारा को अपनाकर संयमित एवं सुखी जीवन व्यतीत किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि गांधी जी जीवन दर्शन आज के दौर में भी प्रासंगिक है। जिलाधिकारी ने लाल बहादुर शास्त्री जी के आदर्शों को भी विस्तार पूर्वक बताया।

गोष्ठि के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डॉ0 सुरेश कुमार, अपर जिलाधिकारी न्यायिक राशिद अली, अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय कुमार पाण्डेय, नगर मजिस्ट्रेट प्रवेन्द्र कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने भी राष्ट्र पिता महात्मा गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के विचारों को व्यक्त किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version