शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय दतिया में कम्युनिटी मेडिसिन विभाग एवं ज़िला अस्पताल द्वारा संयुक्त रूप से नेगलेक्टेड ट्रापिकल डिसीज पर एक दिवसीय वर्कशाप का किया गया आयोजन | New India Times

गुलशन परूथी, ब्यूरो चीफ, दतिया (मप्र), NIT:

शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय दतिया में कम्युनिटी मेडिसिन विभाग एवं ज़िला अस्पताल द्वारा संयुक्त रूप से नेगलेक्टेड ट्रापिकल डिसीज पर एक दिवसीय वर्कशाप का किया गया आयोजन | New India Times

शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय दतिया में कम्युनिटी मेडिसिन विभाग एवं जिला अस्पताल द्वारा संयुक्त रूप से नेगलेक्टेड ट्रापिकल डिसीज पर एक दिवसीय वर्कशाप का आयोजन किया गया। वर्कशाप में  मुख्य वक्ता के रूप में वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन के मप्र स्टेट को-ऑर्डिनेटर डॉ देवेन्द्र सिंह तोमर उपस्थित रहे।

डॉ तोमर ने अपने व्याख्यान में बताया कि आम जन में फाइलेरिया की दवा का सेवन न करने एवं जागरुकता की कमी के कारण अभी तक हमारे देश से इस रोग का उन्मूलन नहीं हो पाया। डॉ तोमर ने बताया कि यदि प्रभावित क्षेत्र में 65 प्रतिशत लोग फाइलेरिया की दवा का सेवन सही तरीके से करें तो पांच वर्ष में इस रोग का उन्मूलन संभव है। वर्कशाप में कम्युनिटी मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ प्रदीप शुक्ला, डॉ अधिकारी, डॉ मनोहर भाटिया, जिला मलेरिया अधिकारी डॉ जयंत यादव सहित 30 से अधिक चिकित्सक सम्मिलित हुए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version