शमसुद्दोहा, ब्यूरो चीफ, गोरखपुर (यूपी), NIT:

कैम्पियरगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर सोभईता निवासी 15 वर्षीय युवक रामचरन सहानी पुत्र परीखन बीते दिनों शनिवार को घर से निकला था काफी खोजबीन के बाद जब रामचरन घर नहीं आया तो परिजनों ने जताया हत्या की आशंका और परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी। आज रामचरन का शव कैनाल नाला में बरामद हुआ। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच व शक के आधार पर 4 से 5 लोगों से कर रही है पूछताछ, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
