इटवा थाने पर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न | New India Times

अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

इटवा थाने पर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न | New India Times

स्थानीय थाना पर रविवार को उपजिलाधिकारी इटवा तथा क्षेत्राधिकारी इटवा ने आगामी त्यौहार दुर्गा पूजा, दशहरा, लक्ष्मी पूजा, दीपावली पर्व को सकुशल मनाए जाने के सम्बंध में पीस कमेटी की बैठक आयोजित किया।

उपजिलाधिकारी इटवा कल्याण सिंह मौर्य तथा क्षेत्राधिकारी इटवा गर्वित सिंह ने प्रभारी निरीक्षक इटवा श्रीप्रकाश यादव के साथ 29 सितम्बर 2024 को थाना स्थानीय के अधिकारी व कर्मचारी, ग्राम प्रधानों, बीडीसी, संभ्रांत आमजन तथा धर्म गुरुओं, व्यापार मण्डल के सदस्यों की उपस्थिति में आगामी त्यौहार दुर्गा पूजा, दशहरा, लक्ष्मी पूजा को सकुशल व सौहार्दपूर्ण मनाने हेतु थाना प्रांगण में पीस कमेटी की बैठक किया।

बैठक में सभी को उच्च अधिकारी, शासन व मा0 न्यायालय से प्राप्त गाइडलाइन के संबंध में बताया गया। सभी से त्यौहारों को सकुशल, शांतिपूर्वक मनाने की अपील की गयी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version