शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिये जिला प्रसाशन ने की चौतरफा तैयारी, सड़क पर उतरे डीएम व एसपी | New India Times

सलमान चिश्ती, रायबरेली (यूपी), NIT; ​शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिये जिला प्रसाशन ने की चौतरफा तैयारी, सड़क पर उतरे डीएम व एसपी | New India Timesनगर निकाय चुनाव का अंतिम चरण का निर्वाचन जनपद में आगामी 29 नवम्बर को किया जाना है। निर्वाचन को निष्पक्ष पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण कराये जाने के लिये जिला प्रसाशन ने चौतरफा तैयारी कर ली है। 

जानकारी के अनुसार अधिसूचना जारी होने के बाद तथा निर्वाचन प्रक्रिया के अंतिम छोर पर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक लगातार नसीराबाद , लालगंज , बछरावां , महराजगंज , डलमऊ , सलोन, नगर पालिका परिसद क्षेत्र का दौरा दिन तथा रात्रि में कर रहे हैं। आज जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री पुलिस अधीक्षक शिवहरी मीणा बछरावां थाना क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग लखनऊ इलाहाबाद फोर्स के साथ गाडियों की सघन चेकिंग कराई। इसकें अलावा जनपद शहर की सभी सीमाओं पर दो पहिया चार पहिया वाहनों की सघन चेंकिंग की जा रही है। इसके अलावा फलाईंग स्कैट नगर पालिका क्षेत्र के अलावा सभी नगर पंचायतों के क्षेत्र में मतदाताओं को प्रभावित न करें। इसके लिये दिन और रात सरकारी कर्मियों द्वारा सघन चेकिंग अभियान में बीडीओ ग्राफी कराई जा रही है। इसके अलावा पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शाम को शहर में आवागमन बढ जाने के कारण नो-इंट्री की व्यवस्था की गई है | जिसे सख्ती से लागू किया गया है। 

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version