मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

गुरुवार को आयुष्मान पखवाड़े के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर में आयुष्मान भारत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेश सिसोदिया ने बताया कि आयुष्मान आपके द्वार थीम पर इस वर्ष आयुष्मान पखवाड़ा मनाया जा रहा है। यह पखवाड़ा 30 सितंबर तक चलेगा।
गुरुवार को बी एम ओ डॉक्टर विनोद कुमार के मार्गदर्शन में प्रातः 10 बजे से शिविर का आयोजन किया गया शिविर में 123 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण, उपचार एवं निःशुल्क दवाइयां वितरण किया गया एवं इस पखवाड़े में विविध प्रचार प्रसार गतिविधियां आयोजित की गई। आशा एवं सीएचओ CHO द्वारा आयुष्मान आपके द्वार के तहत डोर टू डोर सेवाएं दी जाकर पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड एवं आभा आई डी कार्ड बनाये गये।
पखवाड़े के दौरान निम्न गतिविधियां आयोजित की जावेगी। 24 सितंबर को स्कूल एवं कॉलेज स्तर पर आयुष्मान शपथ ग्रहण एवं विविध वाद विवाद प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। 27 सितंबर को 70 वर्ष से अधिक नागरिकों हेतु आवश्यक कार्य किया जायेगा।
