प्रतापगढ़ जिला के बहरापुर गांव में 86 वर्षीय पाकिस्तानी मुहाजिर नागरिक की मौत | New India Times

दयाशंकर पांडे, प्रतापगढ़ (यूपी), NIT; ​

प्रतापगढ़ जिले के थाना मान्धाता के बहरापुर गांव निवासी 86 वर्षीय पाकिस्तानी नागरिक हुबदार खान पुत्र स्वर्गीय असगर अली की लंबी बीमारी के चलते आज देहांत हो गया।​
बहरापुर गांव में ही इनका जन्म 1931 में हुआ था। यह 1978 के पहले पाकिस्तान में चले गए थे, जहां इन को पाकिस्तान की नागरिकता प्राप्त हो गई थी। सन 1978 से मृतक हुबदार खान जनपद प्रताप गढ के बहरापुर गांव में ही अपने परिवार के साथ रह रहे थे, उसके बाद वह पाकिस्तान नही गए।​प्रतापगढ़ जिला के बहरापुर गांव में 86 वर्षीय पाकिस्तानी मुहाजिर नागरिक की मौत | New India Timesआज लम्बी बीमारी के चलते इनकी मौत हो गई है। इनके दो पुत्र रफीक व अफजल व 2 पुत्री भी हैं। ये अपने परिवार के साथ सन 1978 से यहीं पर थे। आज बहरापुर के कब्रिस्तान में देर शाम को सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। इसकी सूचना मृतक के परिजनों ने स्थानीय कोतवाली मानधाता के कोतवाल एमपी सिंह तथा एल आइ यू विभाग के गणेश वर्मा भी दे दी है।सूचना मिलने पर ये प्रतापगढ़से आ गये हैं और लिखा पढ़ी कर हुबदार खान की बॉडी पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दी गई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version