कहते हैं कि कानून के हाथ बहुत लंबे होते हैं और कभी-कभी ये बात सिद्ध हो जाती है, 13 साल से जमानत पर छूटे फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

कहते हैं कि कानून के हाथ बहुत लंबे होते हैं और कभी-कभी ये बात सिद्ध हो जाती है, 13 साल से जमानत पर छूटे फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार | New India Times

थाना सेहरामऊ दक्षिणी गांव के रहने वाले रिंकू का गांव की ही एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था युवती के परिजनों द्वारा रिंकू पर बलात्कार सहित लूट का मुकदमा दर्ज कराया था। 2011 में आरोपी रिंकू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था, और 2012 में न्यायालय से जमानत मिलने पर आरोपी रिंकू फरार हो गया। 13 साल तक रिंकू ने अपने परिजनों रिश्तेदारों व दोस्तों से किसी भी तरह का कोई संपर्क नहीं किया, क्योंकि वह अच्छी तरह से जानता था अगर वह संपर्क करेगा तो पकड़ा जाएगा।

इसी बीच रिंकू ने अपनी बीमारी के बाद मृत्यु का मैसेज फैला दिया और 13 साल तक दिल्ली, पंजाब, हरियाणा आदि राज्यों में मेहनत मजदूरी करके अपना पेट पालता रहा। इसी दौरान रिंकू लखनऊ व बरेली में भी आया मगर अपने रिश्तेदारों व घर वालों से कोई संपर्क नहीं किया। कहते हैं ना कि कानून के हाथ बहुत बड़े होते हैं और अक्सर यह बात सच साबित हो जाती है।

20 सितंबर को रोहित कुमार प्रभारी निरीक्षक थाना सेहरामऊ दक्षिणी, उo निo अजय वर्मा, विदेश कुमार,पारुल,नितिन कुमार थाना सेहरामऊ दक्षिणी पुलिस ने जमानत पर छूटने के बाद फरार हुए आरोपी रिंकू को मुखबिर की सूचना पर बादशाह नगर चौराहे से गिरफ्तार कर लिया, आरोपी युवक किसी व्यक्ति से मिलने के लिए और अपने परिवार का हाल-चाल जानने के लिए आया था इसी दौरान पुलिस ने उसे धरदबोचा पहुंचा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version