रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:
मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में कांग्रेस विधायकों के साथ हीरालाल अलावा, पूर्व सांसद कांतिलाल भूरिया, विधायक विक्रांत भूरिया, विधायक वीरसिंह भूरिया, जिला अध्यक्ष प्रकाश राका, पूर्व विधायक वालसीग मेडा, हेमचंद्र डामोर, कालुसीग नलवाया, रोशन मेड़ा, विधायक प्रतिनिधि अरुण ओहारी, पूर्व जनपद अध्यक्ष रमेश भाबर, आदी आदिवासी नेताओं की उपस्थिति में कांग्रेस पार्टी की जिला कार्यकारिणी द्वारा कृषि उपज मंडी में किसान न्याय यात्रा एवं आम सभा आयोजित की गई।

शहर के मुख्य मार्गों से सैकड़ों ट्रैक्टरों से रैली निकाल कर जिला कलेक्टर कार्यालय ज्ञापन देने कलेक्ट्रेट कार्यालय की और रुख करके जाने लगी भीड़ को कलेक्ट्रेट में पुलिस ने बैरिकेट्स लगाकर रोक दिया गया था। कुछ ही कांग्रेस के नेताओं व विधायकों को कलेक्टर से मिलने की अनुमति दी गई।
कांग्रेस ने किसान न्याय यात्रा सोयाबीन के उचित मुल्य को लेकर सरकार के वादा खिलाफी के खिलाफ आंदोलन किया कांग्रेस ने यह भी स्पष्ट किया है कि सरकार अगर किसानों के साथ न्याय नहीं करती है तो आगे फिर उग्र आंदोलन के लिए हमें बाध्य होना पड़ेगा।
