मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव अजय सिंह रघुवंशी ने किसान एवं बुनकर न्याय यात्रा को सफल बनाने की अपील की | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव अजय सिंह रघुवंशी ने किसान एवं बुनकर न्याय यात्रा को सफल बनाने की अपील की | New India Times

आने वाला कल अर्थात 20 सितंबर 2024 को बुरहानपुर जिले में कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रदेश अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी के आव्हान पर एक विशाल किसान एवं बुनकर न्याय यात्रा का आयोजन किया गया है। इस किसान बुनकर न्याय यात्रा को सफल बनाने की अपील प्रदेश कांग्रेस महासचिव श्री अजयसिंह रघुवंशी ने की है। अजय रघुवंशी ने बताया कि प्रदेश की किसान विरोधी सरकार के रवैये से किसान काफी त्रस्त हो चुका है।

उन्हें ना ही उनकी फसलों का उचित दाम मिल रहा है ना ही किसी प्रकार का मुआवज़ा, जिससे किसान काफी आक्रोशित हैं। अतः उनके हक़ दिलाने के लिए, उन्हें न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस पूरे प्रदेश में किसान न्याय यात्रा निकाल कर सरकार को नींद से जगाने का प्रयास कर रही है। इसके अतिरिक्त बुरहानपुर जिले का बुनकर इन दिनों रोज़गार से परेशान हो चुका है। उसे न तो उचित मजदूरी मिल रही ना काम, जिससे इस आंदोलन को किसान, बुनकर न्याय यात्रा नाम दिया गया है।

श्री रघुवंशी ने मांग की है कि सरकार सोयाबीन के भाव 6 हजार रु.क्विंटल, कपास के भाव 10 हजार रु.केले पर तत्काल बीमा योजना लागू हो, इसी प्रकार बुनकरों के बिजली बिल माफ हो। श्री रघुवंशी ने कहा कि इसके अलावा नगर की जनता सड़कों से, उनके गड्ढों से दुखी है किंतु भाजपाई जनप्रतिनिधि कुंभकर्ण नींद में सोए हैं, उन्हें जनता की रत्ती भर भी परवाह नहीं है। इन सब मुद्दों को लेकर हो रहे आंदोलन में अधिक से अधिक संख्या में आकर सरकार के खिलाफ अपना रोष व्यक्त करें। इस प्रकार की अपील अजयसिंह रघुवंशी ने समस्त किसान एवं बुनकर भाइयों से की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version