मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

जॉइंटस सेहली ग्रुप बुरहानपुर द्वारा दिनांक 18 सितंबर 2024 बुधवार शाम 6:00 बजे लालबाग रेलवे स्टेशन पर गरीबों को सेवा सप्ताह के अंतर्गत भोजन वितरण किया गया। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष अंजू काटरवार ने कहा कि पितृपक्ष के चलते हुए अन्य दान करना बहुत ही अच्छा माना जाता है। क्लब उपाध्यक्ष सरोज ठाकुर ने कहा कि अन्नदान महादान है, इसलिए हमसे जितना बन पड़े, हमें गरीबों की मदद करनी चाहिए। इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष अंजू काटरवार, उपाध्यक्ष सरोज ठाकुर, उपाध्यक्ष इशरत शकील सिद्दीकी मदनी, सचिव माधवी सोनोने, शगुफ्ता, विजया महाजन आदि उपस्थित थे।
