स्वच्छ सारथी क्लब के अंतर्गत बच्चों को साफ सफाई के विषय में किया गया जागरूक | New India Times

निहाल चौधरी, इटवा/सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

स्वच्छ सारथी क्लब के अंतर्गत बच्चों को साफ सफाई के विषय में किया गया जागरूक | New India Times

नगर पंचायत इटवा के वार्ड नंबर 11, महादेव नगर के महादेव घुरहु उच्च प्राथमिक विद्यालय तथा प्राथमिक विद्यालय मस्जिदिया, वार्ड 04, श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर में आज दिनाँक 14 /09/2024 को स्वच्छ सारथी क्लब के अंतर्गत बच्चों को साफ सफाई के विषय में जागरूक किया गया। बच्चों द्वारा जो भी स्वच्छता संबंधी गतिविधियां की जा रही हैं उनके विषय में भी बताया गया और बच्चों को स्वच्छता शपथ भी दिलाई गई। अध्यापकों को भी प्रार्थना दिवस में यह स्वच्छता शपथ प्रत्येक दिन सुबह के समय दिलाने हेतु निवेदन किया गया। बच्चों द्वारा काफी जागरूकता के साथ उत्साह पूर्वक प्रतिभाग किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version