बुखार की सूचना के बाद ग्राम सुआगाड़ा पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम, लगाया जांच शिविर | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

बुखार की सूचना के बाद ग्राम सुआगाड़ा पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम, लगाया जांच शिविर | New India Times

शहर से सटे हुए ग्राम सुआगाड़ा में बुखार के रोगियों की सूचना मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से शनिवार को गांव में जांच शिविर लगाया गया। वहीं एंटीलार्वा का छिड़काव भी कराया गया। जांच में एक मलेरिया रोगी पाया गया जिसे दवाएं दी गईं।

बुखार की सूचना के बाद ग्राम सुआगाड़ा पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम, लगाया जांच शिविर | New India Times

जिला मलेरिया अधिकारी हरिशंकर ने बताया कि ग्राम सुआगाड़ा में बुखार के रोगियों के होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद सीएमओ डॉक्टर संतोष गुप्ता के निर्देश पर सीएचसी फरधान की टीम द्वारा जांच शिविर लगाया गया। 103 लोगों की डेंगू मलेरिया की जांच की गई। जिसमें एक मलेरिया रोगी पाया गया। गांव में एंटी लार्वा, सोर्स रिडक्शन, ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराया गया। साथ ही गांव में फॉगिंग भी करवाई गई। सामान्य बुखार के रोगियों को दावाओं का वितरण किया गया। मलेरिया विभाग की टीम में दावालामा, रामगोपाल, अकील खान, विनोद कुमार, विकास सिंह, सतेंद्र कुमार वर्मा सहित क्षेत्रीय आशा भगवता ने पूर्ण सहयोग दिया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version