गड्ढे में पैर फिसलने से बच्ची की डूब कर मौत | New India TimesOplus_131072

शमसुद्दोहा, ब्यूरो चीफ, गोरखपुर (यूपी), NIT:

गड्ढे में पैर फिसलने से बच्ची की डूब कर मौत | New India Times

कैम्पियरगंज क्षेत्र के अतर्गत ग्राम सभा अलेनाबाद के ढाढी़ टोला में ननिहाल में आयी बच्ची का गोरखपुर सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग के बगल पुलिया के पास और घर के बगल में गड्ढे में पैर फिसलने से डूब कर मौत हो गई। प्रत्यदर्शियों के अनुसार एक राहगीर के गड्ढे़ में शव देखने से लोग एकत्रित हुए तब लोगों ने बच्ची के शव को निकाला और गाँव में मायके रिगौली से आई पूनम पत्नी अमरजीत के पुत्री शिवानी के रूप में पहचान हुई। इस हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया और परिवार का रोरोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि उसकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। पति शराबी और निकम्मा है और जीविका के लिए मायके में ही दूसरों के घरों में चौका बर्तन का और अस्पताल में दाई का कार्य कर अपने तीन बच्चों का भरण पोषण करती थी। कैम्पियरगंज पुलिस प्रशासन को सूचना दी मौके पर उप निरिक्षक आशीष चौधरी, उप निरिक्षक गौरव मिश्रा, काँस्टेबल संतोष मिश्रा, कांस्टेबल बच्चा यादव, शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर आगे की कार्रवाई के लिए पोस्टमार्टम के लिए गोरखपुर भेज दिया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version