उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक संत विनोबा भावे की 129 वीं जयंती में हुए शामिल | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक संत विनोबा भावे की 129 वीं जयंती में हुए शामिल | New India Times

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक शाहजहांपुर कर यहां संत विनोबा भावे की 129वीं जयंती के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस कार्यक्रम का आयोजन मुख्य ट्रस्टी साबरमती आश्रम गुजरात के राजेश भाई पटेल की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
बुधवार को हुए कार्यक्रम में पहुंचे उपमुख्यमंत्री ने आश्रम पहुंचते ही सबसे पहले एम्बुलेंस में उपकरण एवं व्यवस्थाओं को देखा। सीतापुर आंख का अस्पताल द्वारा लगाए गए नेत्र शिविर का अवलोकन किया तथा विनोबा भावे और महात्मा गांधी की के प्रतिमा पर सूत्र का माल्यार्पण किया। विनोबा दर्शन का अवलोकन व पुस्तकालय एवं वचनालय का निरीक्षण किया और अपने विचार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा की विनोबा भावे के विचारों को अपनाकर जीवन में कई सकारात्मक बदलाव कर सकते हैं। सेवा भाव, निडरता और कर्म जैसी चीजों पर उनके विचार जीवन बदलने वाले हैं। जिसने ज्ञान को आचरण मे उतार लिया, उसने ईश्वर को ही मूर्तिमान कर लिया। विनोबा भावे एक अहिंसक और स्वतंत्रता के कार्यकर्त्ता, समाज सुधारक और आध्यात्मिक शिक्षक थे।

कार्यक्रम में ददरौल विधायक अरविंद कुमार सिंह, जलालाबाद विधायक हरिप्रकाश वर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष के सी मिश्रा, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव, विनोबा सेवा आश्रम के संस्थापक रमेश भैया, संरक्षक विमल बहन, एसडीओ अपराजिता सिंह, एसडीएम संजय कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version