किला बंदी टिकट चेकिंग अभियान में बिना टिकट यात्रा करते पकड़े गए 136 यात्री | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

किला बंदी टिकट चेकिंग अभियान में बिना टिकट यात्रा करते पकड़े गए 136 यात्री | New India Times

भोपाल मंडल के संत हिरदाराम नगर  स्टेशन पर 18 टिकट चेकिंग स्टाफ के सहयोग से किलाबन्दी टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। पर्यवेक्षक टिकट चेकिंग स्टॉफ की निगरानी में चलाये गए इस टिकट चेकिंग अभियान के दौरान स्टेशन के बाहर निकलने वाले रास्ते की घेराबंदी की गई, ताकि कोई भी यात्री बिना जांच के स्टेशन के बाहर न जा सकें।

किला बंदी टिकट चेकिंग अभियान में बिना टिकट यात्रा करते पकड़े गए 136 यात्री | New India Times

इस किला बन्दी टिकट चेकिंग अभियान के दौरान स्टेशन पर आने-जाने वाली 07 गाड़ियों के यात्रियों के टिकट की जांच की गई। जांच के दौरान बिना टिकट यात्रा करने वाले 107 यात्री पकड़े गए, जिनसे रुपये 44,095/- बतौर किराया/जुर्माना वसूला किया गया। अनुचित टिकट लेकर यात्रा करने वाले 14 यात्री पाए गए, जिनसे रुपये 6,015/- बतौर जुर्माना/किराया वसूल किया गया।

बिना बुक कराए सामान लेकर यात्रा कर रहे एवं स्टेशन पर गंदगी फैलाते हुए 15 यात्रियों से 2,550/- रुपये जुर्माना वसूलने के साथ ही यात्रियों को उचित टिकट लेकर ही यात्रा करने एवं गंदगी ना करने की समझाइश दी गई। इस प्रकार संत हिरदाराम नगर  स्टेशन पर चलाये गए क़िलाबन्दी टिकट चेकिंग अभियान के दौरान बिना टिकट, अनुचित टिकट, बिना बुक कराए समान लेकर यात्रा करते पाए गए यात्रियों के पकड़े गए कुल 136 मामलों से कुल रुपये 52,660/- का रेल राजस्व प्राप्त हुआ।

वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक श्री सौरभ कटारिया ने यात्रियों से अपील की है कि उचित टिकट लेकर ही यात्रा करें। प्रतिक्षा सूची ई-टिकट एवं प्लेटफार्म टिकट पर यात्रा करने की अनुमति नहीं है। प्लेटफॉर्म पर प्रवेश के लिए यात्रा टिकट या प्लेटफॉर्म टिकट होना आवश्यक है। यात्री IRCTC वेबसाइट/एप एवं UTS एप का उपयोग कर स्वयं भी टिकट बुक कर सकते हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version