होमगार्ड के स्वयं सेवकों के कल्याण के लिये विभाग सदैव कटिवद्ध: डीजी होमगार्ड | New India Times

सलमान चिश्ती, रायबरेली (यूपी), NIT; ​होमगार्ड के स्वयं सेवकों के कल्याण के लिये विभाग सदैव कटिवद्ध: डीजी होमगार्ड | New India Timesडाॅ सूर्य कुमार शुक्ल पुलिस महानिदेशक उप्र होमगार्ड ने लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले में पत्रकार वार्ता में बताया कि होमगार्ड का कार्यभार ग्रहण करने के बाद विभाग के जवानों के कल्याण के सम्बंध में, स्वस्छता अभियान, नमामि गंगे स्वछता  अभियान, वृक्षा रोपण, मृतक आश्रितों में भर्ती स्वयं सेवकों को टेनिंग, आपदा अभियान, यातायात व्यवस्था के अलावा सरकार के निर्देशों के अन्तर्गत होमगार्ड के जवान सक्रिय हैं। उन्होंने बताया कि  कार्यभार ग्रहण करने के बाद वर्दी टर्न आउट अनुसासन का प्रशिक्षण, सभी को डयूटी मिले। अवैध वसूली रूके, कार्यकलापों की समीक्षा के लिये वीडीओ कांफ्रेंसिंग, जवानों की डयूटी भत्ता के वद्धि  का प्रयास, कार्य के अवसर बढाने का कार्य इनके बकायों का भुगतान किया गया। जो माह अक्टूबर 2017 तक किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि 83 होमगार्ड के स्वयं सेवकों के उपर अवैध वसूली डयूटी से गायब रहना सहित अन्य मामलों के कारण 83 स्वयं सेवकों एवं कुछ अवैतनिक अधिकारियों को पिछले 6 माह में बर्खास्त किया गया है। विभाग में सुधारों को लागू करने के बाद प्रदेश के कई महानगरों, जिलों में औचक निरीक्षण किया। जिले में तैनात सभी होमगार्डो की परेड देखा। इनकी परेड में चुस्ती फुर्ती में कमी को दूर करने के निर्देश दिये। मुख्यालय में वर्सो से तैनात लिपिकों का स्थान परिवर्तन किया गया। विभाग में एनटी करप्शन फोर्स का भी गठन किया गया।

देश की पुलिस की मांग पर 100 डायल व्यवस्था में सहायाता के लिये 2600 होमगार्ड की डयूटी लगाई गई। समय समय पर इनको चेक करने के लिये जिला कमांडेट को निर्देषित किया गया है। विभाग में अवैध वसूली रोकने के लिये इसी महीने की एक तारीख से षुरू किया गया। उन्होंने बताया कि वरिश्ट होमगार्ड जवानों में स्वस्छ छवि के कर्मियों को पर्वेक्षक बनाकर जिलों में जांच कराई ता रही है। जांच के बाद कार्यवाई भी की गई। कर्मचारियों के कल्याण सेल का भी गठन किया गया है। होमगार्ड दिवस का आयोजन माह फरवरी 2018 में किया जाना है। इसके अलावा दिसम्बर में अखिल भारतीय होमगार्ड कांफेंस दो दिवसीय 15 व 16 दिसम्बर का आयोजन लखनउ में प्रस्तावित है। वेस्ट होमगार्ड का सम्मान समारोह मुख्यालय पर 22 सितम्बर को किया गया। उन्हें सम्मानित किया गया। इमानदार पर्वेक्षकों का भी सम्मान 27 अकटूबर को लखनउ में किया गया। सेवा पंजीका के आधर पर उत्कस्ट 26 अधिकारियों कर्मचारियों को सम्मान पदक राज्यमंत्री द्वारा मुख्यालयांे में दिया गया। सरकार के महत्वपूर्ण कदम नमामि गंगे जागृमित योजनाओ को सफल बनाने वाले 8 अधिकारियों, कर्मचारियों को सम्मान चिन्ह दिया गया। इसके अलावा विभाग को चुस्त दुरूस्त बनाने के लिये इसी महीने 15 व 16 नवम्बर को बैठक की गई जिसमें इससम्मेलन के सफल बनाने की कार्यवाई की गई। होमगार्ड को आधुनिक राइफलें, देने के लिये मगाई जा रही है। इसके अलावा 7 आधुनिक वाहन का प्रस्ताव, 50 कमप्यूटर, 54 मल्टीफंसनल फैक्स मसीन, 34 कांपी और मसीन खरीदे जायेंगे। जिलों में मंडली प्रषिक्षण केन्द्र, इलाहाबाद मुरादाबाद आगरा लखनऊ, झांसी, कानपुर जनपद बस्ती, चंदौली, जौनपुर, फतेहपुर, खीरी,आगरा,फतेहगढ1, हमरीपुर, रायबरेली में कार्यालय भवन, केन्द्रीय डेनिंग सेंटर, लखनफ में स्वयं सेवकों के लिये बैरिक का निर्माण किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि होमगार्ड के गठन से लेकर अब तक सेवा निवृत्ति के समय किसी प्रकार की सहायता का कानून नही है। इस विशय में उत्तराखण्ड सरकार ने पहल करके 1 लाख रूपये के कोस का प्रावधान किया है। इनके कल्याण के लिये देष के अन्य राज्यों से होमगार्ड कल्याण के सम्बंध में जानकारी ली जा रही है।   

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version