कासिम खलील, बुलढाणा (महाराष्ट्र), NIT;
रेत माफिया शासन को राजस्व का चूना लगा कर अवैध रूप से क्षमता से अधिक रेत की ढुलाई कर रहे हैं। ऐसे ही दो डंपर को बुलढाणा तहसीलदार सुरेश बगले व उनकी टीम ने पकड़ा है।
तहसीलदार सुरेश बगले धाड़ की दिशा में जा रहे थे कि इस बीच उन्हें बुलढाणा-धाड़ मार्ग के दरमियान 1 टिप्पर (डंपर) बुलढाणा की दिशा में जाते हुए नज़र आया जिसमें रेत ले जाइ जा रही थी। इसकी सुचना तहसिलदार बगले ने बुलढाणा में मौजूद अपने राजस्व कर्मियों को देते हुए टिप्पर पकड़ने के आदेश दिया। तत्काल नायब तहसिलदार गणेश माली, गिरी, मंडल अधिकारी राउत, पटवारी गणेश देशमुख, विजय सावले, गोपाल राजपूत, रोहिदास काकड़े ने टिप्पर (डंपर) क्र.एमएच 28 एबी-7521 को रोका और एक पटवारी वाहन में बैठा ताकि उसे तहसिल कार्यालय में खड़ा किया जाए। चालक ने बुलडाणा में दाखिल होने के बाद अपना टिप्पर वाहन मालिक ज्ञानेश्वर तलेकर के घर पर लेकर पहुंच गया और तत्काल टिप्पर में मौजूद रेती खाली कर टिप्पर को खड़ा कर दिया। इस बीच पटवारी से नोक-झोंक भी की गई, तब नायब तहसिलदार माली घटनास्थल पर पहुंचे और टिप्पर मालक को समझाया तब टिप्पर को उसने तहसिल कार्यालय में लाकर खड़े कर दिया। इस टीम ने सुनील उगले का टिप्पर क्र.एमएच 28 एबी 7309 को बुलडाणा के सर्क्युलर रोड पर पकड़ा जिसमें अवैध रूप से रेत ले जाइ जा रही थी। ये दोनों डंपर तहसील कार्यालय में खड़े है जिन्हें दण्डित किया जाएगा।
