रफीक़ आलम, दमुआ/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

इस्लाम धर्म के प्रवर्तक हजरत नबी साहब का जन्मोत्सव और प्रथम पूज्य भगवान गणेश के उत्सव को मिलजुल मनाने के लिए पुलिस और निकाय प्रशासन ने आज थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आहूत की। बैठक की अध्यक्षता नपा अध्यक्ष किरण खातरकर ने की। प्रशासन की तरफ से नपाधिकारी पूजा बुनकर बिजली विभाग के कनिष्ठ यंत्री रत्न दीप सिन्हा उपस्थित थे। बैठक में गणेशोत्सव की व्यवस्थाओं को लेकर योगेश साहू शिव यादव रमेश राही विनोद निरापुरे लखन पंडोले और मोहन पाल ने सुझाव दिए। वही ईद मिलादुन्नबी पर सदर हबीब वारसी ने अपने विचार रखे और इस त्यौहार पर अवाम की व्यवस्थाओं की जानकारी दी।
प्रशासन की तरफ से नपाधिकारी पूजा बुनकर ने गणेशोत्सव पर घाट पर विसर्जन कुंड, मार्केट में अतिक्रमण से बाधित मार्ग को मुक्त कराने के लिए मार्ग की नपाई के साथ पट्टा खींचने की बात कही।
विवादों से बचने और वातावरण को खराब नही होने से बचाने के लिए रूट चार्ट बनवाने का सुझाव दिया गया। नपाध्यक्ष किरण खातरकर ने सुझावों के गंभीरता से समाधान की बात कही । नपाधिकारी पूजा बुनकर ने मांझी समाज की मांग मछुआरों की किट व्यवस्था और सर्प मित्र की नियुक्ति पर अपनी बात रखी उन्होंने कहा व्यवस्था बनाना हमारा दायित्व है। किट उपलब्ध कराने की बात कही।
आभार व्यक्त करते हुए टीआई मोहन सिंह मर्सकोले ने कहा सुझावों पर अमल किया जाएगा।
